iGOT-कर्मयोगी : MISSION KARMYOGI सामान्य समस्याएँ एवं समाधान
सामान्य समस्याएँ एवं समाधान
प्रश्न 1 : iGOT पोर्टल पर लॉग-इन नहीं हो पा रहा है, क्या करें?
उत्तर :
- Login with OTP विकल्प से लॉग-इन करने का प्रयास करें।
- यदि OTP नहीं आ रहा है, तो ऐप/ब्राउज़र का Clear Cache करें।
- Mission Karmayogi ऐप को Uninstall करके पुनः Install करें।
- Google Chrome या Incognito Mode में प्रयास करें।
प्रश्न 2 : OTP बार-बार नहीं आ रहा है या Verify नहीं हो रहा।
उत्तर :
- मोबाइल नेटवर्क जाँचें।
- फोन की Date & Time Auto पर रखें।
- Cache Clear कर पुनः प्रयास करें।
- ऐप Reinstall करने पर समस्या प्रायः हल हो जाती है।
प्रश्न 3 : Organisation (विभाग) गलत चयन हो गया है।
उत्तर :
- गलत Organisation होने पर प्रोफ़ाइल Not Registered दिखती है।
- कोर्स और सर्टिफिकेट सुरक्षित रहते हैं, नष्ट नहीं होते।
- Organisation Correction / Mapping MDO Admin या iGOT Helpdesk के माध्यम से कराई जाती है।
प्रश्न 4 : कोर्स पूरे हैं, फिर भी विभागीय सूची में नाम नहीं दिख रहा।
उत्तर :
- इसका कारण प्रायः Organisation Mapping या Data Sync की समस्या होती है।
- ऐसे मामलों में घबराने की आवश्यकता नहीं है।सूचना संबंधित MDO Admin / State Level को दी जाती है।
प्रश्न 5 : पाँचों साइबर सुरक्षा कोर्स पूरे करने के बाद भी सर्टिफिकेट अपलोड नहीं हो पा रहे।
उत्तर :
- यह समस्या Google Form लिंक से संबंधित हो सकती है।
- यह लिंक स्टेट लेवल से प्राप्त होती है।
- लिंक कार्य न करने की सूचना पहले ही स्टेट लेवल को दी जा चुकी है।
- सर्टिफिकेट सुरक्षित रखें, आगे निर्देश दिए जाएँगे।
प्रश्न 6 : Google Form खोलने पर “You cannot access this link” दिख रहा है।
उत्तर :
- यह तकनीकी समस्या है, कार्मिक की गलती नहीं।
- Official Email ID से लॉग-इन कर प्रयास करें।
- Chrome Browser या Incognito Mode में खोलें।
- समस्या की सूचना संबंधित स्तर पर दी जा चुकी है।
प्रश्न 7 : कोर्स Complete है लेकिन Certificate Generate नहीं हो रहा।
उत्तर :
- सुनिश्चित करें कि कोर्स के अंत में Assessment/Quiz पूरा किया गया हो।
- कभी-कभी सर्टिफिकेट बनने में समय लगता है।
- लॉग-आउट कर पुनः लॉग-इन करें।
प्रश्न 8 : मिशन कर्मयोगी पर मृतक / स्थानांतरित / सेवा-निवृत्त कार्मिक भी दिख रहे हैं।
उत्तर :
- ऐसे कार्मिकों के कारण पंजीकरण की स्थिति अपूर्ण दिखती है।
- प्रधानाचार्य द्वारा उनकी अद्यतन एवं प्रमाणित सूचना पृथक से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
- इससे iGOT पोर्टल पर डेटा का शुद्धीकरण होता है।
प्रश्न 9 : क्या UDISE Code से लॉग-इन करना होता है?
उत्तर :
- नहीं। UDISE Code की आवश्यकता नहीं है।
- केवल सही Organisation/Department का चयन आवश्यक है।
प्रश्न 10 : मिशन कर्मयोगी किनके लिए है?
उत्तर :
- यह प्लेटफॉर्म केवल Government एवं Semi-Government कर्मचारियों के लिए है
- Private संस्थानों के लिए नहीं।
प्रश्न 11 : Clear Cache करने से क्या फायदा होता है?
उत्तर :
- Clear Cache करने से ऐप की पुरानी त्रुटियाँ हट जाती हैं।
- OTP, Login और Upload से संबंधित समस्याएँ अक्सर इससे ठीक हो जाती हैं।
- तकनीकी समस्या आने पर परेशान होना नहीं चाहिए
अधिकतर समस्याएँ Temporary Technical Issues होती हैं।
आपकी मेहनत, कोर्स और सर्टिफिकेट पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
महत्वपूर्ण सुझाव (सभी के लिए):
- प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
- ऐप अपडेट रखें।
- समस्या होने पर प्रधानाचार्य / MDO Admin को समय से सूचित करें

0 Comments