Advertisement

Responsive Advertisement

CENSUS 2027 SPECIAL : जनगणना विशेष, ऐसा जमा करें HLB कार्य का पूर्ण कवरेज

CENSUS 2027 SPECIAL : जनगणना विशेष, ऐसा जमा करें HLB कार्य का पूर्ण कवरेज

CENSUS 2027 SPECIAL : जनगणना विशेष, ऐसा जमा करें HLB कार्य का पूर्ण कवरेज



सभी चार्ज अधिकारी से अनुरोध है कि जिन प्रगणकों का HLB का कार्य पूर्ण कवरेज के साथ पूरा हो गया है वह निम्न प्रकार से रिकॉर्ड जमा कराएं -


1️⃣ सर्वप्रथम यह सुनिश्चित करें कि प्रगणक के मोबाइल ऐप पर समस्त डाटा संपूर्ण कवरेज के साथ सुपरवाइजर के माध्यम से अपलोड हो चुका है।


2️⃣ प्रत्येक प्रगणक का अपने-अपने HLB का नजरी नक्शा दो प्रतियों में पूर्ण कर तहसील / नगर कार्यालय में जमा कराएं।


3️⃣ सुपरवाइजर द्वारा सुपरवाइजरी सर्किल का मानचित्र नहीं बनाना है ना ही जमा करना है।


4️⃣ प्रगणक को प्रदान किए गए किट संबंधी सामग्री वापस जमा नहीं करना है।


5️⃣ चार्ज अधिकारी कार्यालय में जमा किए गए सभी नजरी नक्शों का स्कैन करते हुए प्रत्येक नजरी नक्शे का 1 MB का अलग-अलग PDF बनाना है इसके पश्चात इसकी HLB number wise renaming करना है।


6️⃣ तत्पश्चात इसे CMMS पोर्टल पर जाकर HLO management में Upload Layout Map बटन दबाकर प्रत्येक एचएल के सामने Upload Layout map बटन पर संबंधित HLB नंबर वाइज लेआउट मैप अपलोड करना है।


7️⃣ यह सुनिश्चित कराएं कि संबन्धित प्रगणक एवं सुपरवाइज़र द्वारा हस्ताक्षरित कवरेज सर्टिफिकेट प्राप्त करें। यह  सर्टिफिकेट पत्र में संलग्न है। चार्ज अधिकारी "प्रगणक की प्रति" अपने हस्ताक्षर मोहर के पश्चात प्रगणक को देते हुए कार्य मुक्त करें तथा दूसरी  "चार्ज अधिकारी की प्रति" कार्यालय में सुरक्षित रखें।


जनगणना से संबन्धित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इस ग्रुप को अवश्य जॉइन करें

Post a Comment

0 Comments